महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में कक्षा से 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा सदनानुसार प्रतिभाग किया गया। इसमें विद्यालय के व्यास, पाराशर, नारायण, एवं वशिष्ठ सदन के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम चरण में सभी सदनों से दो/ दो समूह पक्ष में एवं विपक्ष में बनाए गए। जिसमें सभी बच्चों ने अपने-अपने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तत्पश्चात द्वितीय चरण में नारायण सदन से सरस प्रताप सिंह को प्रथम एवं वशिष्ठ सदन से आरोही राठौर को द्वितीय स्थान पर घोषित किया गया। यह परिणाम निर्णायक पद पर आसीन विद्यालय के शिक्षक राजीव सिंह चौहान, अविनाश कौर साहनी एवं कुशल कांत राठौर द्वारा तैयार किया गया। इस प्रतियोगिता का निर्देशन एवं संचालन हिंदी शिक्षक सोमेश सक्सेना, रंजना रानी एवं श्वेता सैनी के द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और अपने पक्ष को बहुत ही सटीकता एवं स्पष्टता के साथ प्रस्तुत किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
