8:20 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पटेल गार्डन में साइबर फ्रॉड का दिया गया प्रशिक्षण

………. आज थाना सिविल लाइंस के अंतर्गत दातागंज रोड स्थित पटेल गार्डन में चल रहे पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण में साइबर क्राइम ब्रांच बदायूं के अधिकारियों ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताएं इस अवसर पर साइबर क्राइम ब्रांच बदायूं के थाना एसएचओ श्री विनोद कुमार वर्धन जी तथा श्री हरेंद्र कुमार क्राइम ब्रांच सेल बदायूं के एस एच ओ एवं हेड कांस्टेबल श्री नरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल श्री राज चौधरी जी ने साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसमें बैंक खाता फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट सोशल मीडिया फ्रॉड एवं विभिन्न प्रकार के क्राइम के बारे में बताया और उनसे बचने के तरीके बताएं विदित हो की उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली के तत्वाधान में जनपद बदायूं के समस्त पंचायत सहायकों का अलग-अलग बैच में चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे हैं आज मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार तोमर अमरीश सिंह पटेल अदिति रस्तोगी विकास पटेल एवं अमर सिंह जी ने ई ग्राम स्वराज ईमेल आईडी पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सिटिजन रजिस्ट्रेशन सिस्टम आदि विषयों पर पंचायत सहायकों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया इस अवसर पर रूपेंद्र सिंह पटेल लव कुमार सिंह विशाल चौहान एवं पंकज सिंह का विशेष सहयोग रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.