7:42 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में विधायक आशुतोष मौर्य के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में चोरी

बिसौली में विधायक के पिनेकल इंटरनेशनल स्कूल में चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन नकाबपोश

बदांयू 10 सितंबर।

बिसौली विधायक आशुतोष मोर्या के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सीसीटीवी में कैद नकाबपोश चोर स्कूल से 83 हजार की नकदी सहित लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति भी ले गये है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद फर्रूखाबाद हाईवे पर विधायक आशुतोष मोर्या व रवि मोर्या की पार्टनरशिप में पिनेकल स्कूल संचालित होता है बीती रात तीन नकाबपोश चोरों ने स्कूल से 83 हजार की नकदी सहित चांदी की मूर्ति चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर स्कूल के एमडी रवि जौहरी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है। क्योंकि मामला विधायक से जुडा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.