8:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आयरनयुक्त भोजन का अधिक सेवन करें गर्भवती महिलाएं

बिल्सी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 90 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। महिला चिकित्सक डॉ जयश्री शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था का समय गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत नाजुक होता है। इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरनयुक्त वस्तुओं का सेवन अधिक करना चाहिए। गर्भ में बच्चे के विकास होने से अक्सर खून की कमी हो जाती है। जो आयरनयुक्त वस्तुएं ही खून की कमी को दूर करती है। इस मौके पर डा. प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.