बिहार और फतेहपुर में कुर्मी समाज के हत्या होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश संगठन सचिव भारत सिंह पटेल के नेतृत्व में कुर्मी समाज के दर्जनों लोगों ने एडीएम प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा
मंगलवार को कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह पटेल के नेतृत्व में तहसील सदर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन एडीएम प्रसाशन अरूण कुमार को सौपा ज्ञापन में बताया है कि प्रदेश के कुर्मी समाज के पलवा गांव थाना धाता जिला फतेहपुर निवासी केशपाल की हत्या 25 अगस्त को शाम 7:00 बजे पड़ोस के रहने वाले श्याम जी ने कर दी थी जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और नहीं आला कत्ल फरसा बरामद किया है जिससे पूरे प्रदेश में कुर्मी समाज में व्याप्त है मंगलवार को प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप गए हैं उन्होंने बताया लगातार कुर्मी समाज पर बर्बरता की जा रही है अगर उक्त अपराधियों पर शासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो कुर्मी समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा इस मौके पर कुर्मी समाज के गांव आमगांव, सिलहरी, बरातेगदार, लखनपुर, बाबट ,मोगर, गुलड़िया,बेला,दहेमी, गांव के कुर्मी सभा के महासचिव अशोक कुमार पटेल, प्रवेश राठौर ,अतुल कुमार पटेल संजीव पटेल , बीपी पटेल, सिद्धार्थ पटेल, भगवान सिंह पटेल आदि दर्जनों पटेल समाज के लोग मौजूद रहे






























badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
