कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक तमंचा 315 बोर तथा 02 कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 09.09.2025 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अकबर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मो0 कबूलपुरा गोटिया थाना कोतवाली बदायूँ को कादिर दरगाह तिराह से एक तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 232/25 धारा 3/25 (1-बी) (ए) आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय पेश किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0- 771/16 धारा 4/25 आयुध अधिनयम थाना कोतवाली
मु0अ0स0 348/17 धारा 379/511 भादवि थाना कोतवाली
मु0अ0स0 89/24 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली
मु0अ0स0 155/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली
मु0अ0स0 232/25 धारा 3/25 (1-बी) (ए) आयुध अधिनियम थाना कोतवाली
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com