12:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर शरह बरौलिया में विभागीय शारीरिक प्रतियोगिता सम्पन्न, बदायूं व बरेली के 164 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

राजीव सक्सेना

उघैती बदायूं। समाज सेवक सरस्वती शिशु मंदिर शरह बरौलिया में विभागीय शारीरिक प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बदायूं और बरेली जनपद के 164 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने दमखम और प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।यह प्रतियोगिता जन शिक्षा समिति के जिला निर्देशक के निर्देशन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक सर्वेश पाठक ने आए हुए सभी प्रधानाचार्यों व आचार्यों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य अतिथियों व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विनोद वाजपेई, अनिल शर्मा, मनोहर लाल, सतपाल शर्मा, अवनीश व मनीष जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.