12:23 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में शिक्षक दिवस तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसका संचालन सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा हुआ। तत्पश्चात गुरु परंपरा पूजन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ जिसमें विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का तिलक करके, मिष्ठान खिलाकर एवं उपहार देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही शिक्षकों के मध्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । इस मौके पर कक्षा NC से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए भाषण के माध्यम से शिक्षकों का अभिवादन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी द्वारा शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए कहा गया कि शिक्षक हमारे जीवन को आकार देने और बेहतर भविष्य का निर्माण करने में सहायता करते हैं तथा शिक्षक हमें सीखने, बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे। विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस