12:23 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

सूतक काल शुरू नगर में मंदिरों के कपाट हुए बंद

उझानी बदांयू 7 सितंबर।

आज पूर्ण चंद्र ग्रहण के चलते दोपहर 12:57 से सूतक काल लग गया। नगर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। अब शुद्धीकरण के बाद सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे मंदिर खुलेंगे। फिर पूजा-अर्चना की जाएगी।

आज पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो गई। मंदिरों में रविवार सुबह नियम अनुसार पूजा अर्चना की गई। सूतक काल लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।

पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि दोपहर 12:57 से सूतक काल लग गया। ऐसे में मंदिर के कपाट बंद हो गए। सूतक काल खत्म होने के बाद सोमवार मंदिर सुबह 5:30 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। शुद्धीकरण के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस