सामान से भरा ई रिक्शा पलटा प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार
बिसौली से एडवोकेट संजीव मिश्रा की रिपोर्ट
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के दवतोरी से सरसावा विजौरी लक्ष्मीपुरसहित एक दर्जन से अधिक गांव की जनता को इसी रास्ते से निकलना होता है इस रास्ते में तीन तीन फिट ग़हरे गड्ढे में पानी भर जाने से क्षेत्रीय जनता अपने बाहनों सहित गिर जाते है और चोटिल हो जाते है आज दोपहर गुरपाल बिसौली से ई रिक्शा में किराना की दुकानका सामान ले कर इसी रास्ते से निकल रहा था कि पानी भरे गड्ढों में ई रिक्शा मय सामान के पलट गया और चालक बाल बाल बच गया रास्ते की मरम्मत हेतु नीरज वर्मा ने कई बार जनप्रतिनिधियो को अवगत कराया लेकिन आज तक ग्राम प्रधान से ले कर किसी ने इस रोड पर जनता के हित को लेकर कोई कदम नहीं उठाया क्षेत्र की जनता का कहना कि चार माह बाद चुनाव में जनता की याद आयेगी तो जनता भी ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखायेगी


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com