रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल द्वारा शिक्षित दिवस का आयोजन kD Hotel बदायूं में किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा जनपद के 10 प्रमुख शिक्षकों को माल्यार्पण कर शॉल उड़ाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । जिस शिक्षको को सम्मानित किया गया उनमें डा. विशाल शर्मा तिलक इंटर कॉलेज बरेली , श्री राजेश कुमार सिंह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उसावां, श्री नितिन बाबू माहेश्वरी एवं श्री प्रभा शंकर जी प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान , श्री हर्ष कुमार सांगरी , शशांक गुप्ता , राहुल एम लाल ब्लूमिंगडल स्कूल बदायूं , श्री सचिंद्र कुमार समविलियन विद्यालय कांसी दातागंज , श्री विपिन सक्सेना एवं श्री विशाल गुप्ता मदर एथेना स्कूल बदायूं रहे ।




इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन को अंधकार से उजाले की ओर ले जाते है, हमारे जीवन में शिक्षक का बहुत महत्व है उनके बताए हुए जीवन जीने की कला से हम जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते है ।
क्लब ट्रेनर दीपक सक्सेना ने कहा कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्ण की याद में हम शिक्षक दिवस मनाते है शिक्षकों के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विपिन अग्रवाल , मुनेन्द्र कुमार सिंह, दीपक सक्सेना , कुलदीप रस्तोगी , संजय रस्तोगी , सुरेन्द्र चाणक्य, अनिल गुप्ता ठेकेदार, आमोद चाणक्य, प्रदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता , अनिल गुप्ता सीमेंट, रीतेश गुप्ता , गोपाल रस्तोगी , मुकेश रस्तोगी, पवन शर्मा , राममोहन अग्रवाल , रवेंद्र कुमार गुप्ता , डा शरद गुप्ता , संदीप रस्तोगी , विनोद गुप्ता , गौरव माहेश्वरी, नवनीत सक्सेना , सौरभ वैश, राजीव भारतीय आदि सदस्य गढ़ मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।

























badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
