9:09 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज- सड़क किनारे खड़े युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर मौत

वजीरगंज बदायूं

कस्बा निवासी वार्ड नंबर नौ 28 वर्षीय आकाश गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता बड़ा बाजार के समीप एमएफ हाईवे किनारे स्थित एक दुकान से खरीदारी कर वापस घर जा रहे थे की तेज रफ्तार आ रहा ई रिक्शा ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आकाश को निजी वाहन से कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बदायूं जिला अस्पताल को रेफर कर दिया बदायूं इलाज के दौरान अस्पताल में रात्रि के वक्त आकाश की मौत हो गई जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया
कस्बे में बिना नंबर एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तथा नाबालिकों द्वारा ई रिक्शा का संचालन बैखौफ बेधडक नियमों के विपरीत किया जा रहा है जिससे कस्बे मे आए दिन हादसे होते रहते हैं जिससे गुरुवार की शाम कस्बे के 28 वर्षीय युवक आकाश गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता की तेज रफ्तार ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आकाश गुप्ता गुरुवार की शाम को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे स्थित एक दुकान से घरेलू सामान की खरीदारी कर वापस घर जा रहे थे अनियंत्रित तेज ई रिक्शा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनके सर में गंभीर चोट आई सूचना पर पहुंचे परिजन घायल आकाश को निजी वाहन से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर उन्हें प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं को रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात्रि में आकाश गुप्ता की मौत हो गई यह देख परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घर पर पहुंचे शव को देख पर परिजनों सहित मोहल्ले में कोहराम मच गया शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.