9:08 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार पिकअप ने दो युवकों को कुचला एक की मौत दूसरा घायल

बदायूं में तेज रफ्तार पिकअप ने दो युवकों को कुचला एक की मौत दूसरा घायल आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार

बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मलैया वाले बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी।

कोतवाली बिसौली इलाके के निर्जरा निवासी भीम यादव अपने दोस्त खुन्नू बाबू के साथ शहर से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे। वे सड़क किनारे बाइक रोककर बात कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भीम की मौके पर ही मौत हो गई। खुन्नू बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपी 112 पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने भीम को मृत घोषित कर दिया। खुन्नू बाबू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मृतक भीम यादव पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उनकी पत्नी कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक छा गया । हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.