बिसौली से एडवोकेट संजीव मिश्रा की
रिपोर्ट
बिसौली दो दिन की बारिश में ही नगर पालिका की खुली पोल बिसौली से दवतोरी के लिए जाने वाले रोड पर वाई जी मंदिर के सामने मेन रोड पर लगभग तीन तीन फिट पानी भर जाने से क्षेत्रीय जनता के लिए आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा आने जाने वाले वहां भी पानी में फिसलते फिसलते पलटने से बचे वही रोड के सामने बने मकान बालों के लिए भी परेशानी के सामना करना पड़ा बरसात का पानी घरों में घुसने लगा लोगों का कहना है कि समय रहते यदि नालों की सफाई की जाती तो जल भराव की समस्या से निजात पाई जा सकती थी इस रोड से लगभग क्षेत्र के डेढ़ सौ तक गांव तहसील मुख्यालय सेजुड़े हुए है सभी का इस रोड से निकलना रहता है शासन प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com