1:14 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में पोषण सप्ताह’ के प्रथम दिवस ‘हेल्दी फूड’ एवं ‘जंक फूड’ के विषय में बताया

मदर एथीना स्कूल मंें ‘पोषण सप्ताह’ के प्रथम दिवस पर ‘हेल्दी फूड’ एवं ‘जंक फूड’ के विषय में बताया
मदर एथीना स्कूल में आज ‘पोषण सप्ताह’ के अंतर्गत पहले दिन विवेका हाउस के विद्यार्थियांे द्वारा एक लघु नाटिका के माध्यम से ‘हेल्दी फूड’ एवं ‘जंक फूड’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करते हुए ‘हेल्दी फूड’ अपनाने के साथ-साथ ‘जंक फूड’ के दुष्प्रभावों के विषय में भी ज्ञान प्रदान किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्त्वपूर्ण भाग है जिसमें हमारे द्वारा किया गया भोजन अहम् भूमिका निभाता है। अतएव हमें वर्तमान में युवा पीढ़ी द्वारा ‘जंक फूड’ की ओर आकर्षित होने के दौर में उनको उसके दुष्प्रभाव तथा संतुलित आहार की जानकारी प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस