6:40 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – सरस हाट बाजार में गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा

सरस हाट बाजार में गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा
बिसौली से एडवोकेट संजीव मिश्रा की रिपोर्ट


बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विकासखंडआसफपुर की ग्राम पंचायत परसिया में सरस हॉट में सप्ताह में लगने वाले तीन बाजार रविवार मंगलवार शुक्रवार को लगते हैं जिसमें क्षेत्र के लगभग सौ व्यक्ति अपनी दुकानों को लगाते हैं तथा चार सौ व्यक्तियों के लग भग बाजार से सब्जी आदि खरीदने आते हैं ग्राम प्रधान परसिया की लापरवाही के चलते सरस हाट बाजार के अंदर बड़ी-बड़ी घास होने से एवं गंदगी का अंबार होने से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है

दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए गंदगी एवं घास

के कारण पनपने वाले मच्छरों के काटने से तरह-तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है पूर्व में गांव में सफाई के लिए आए दो सरकारी वाहन भी लापरवाही के चलते कवाड हो चुके है इस ओर शासन प्रशासन के किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने ध्यान नहीं दिया है बाजार में आने वाले दुकानदारों एवं ग्राहकों का कहना है बाजार के अंदर सफाई न होने से कीड़े मकोड़े के काटने की संभावना बनी रहती है बाजार परसिया में शीघ्र सफाई कराई जाए

विज्ञापन एक्सप्रेस