मदर एथीना स्कूल में ‘स्पोर्र्ट्स डे’ के अवसर पर दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन: (दूसरे दिन हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन)
मदर एथीना स्कूल में आज ‘स्पोर्ट्स डे’ के अवसर पर दूसरे दिन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आज के इस हॉकी टूर्नामेंट में शौर्या हाउस और विवेका हाउस ने मारी बाजी। लड़कियों के मुकाबले में विवेका हाउस बना चैंपियन और लड़कों की टीम में शौर्या हाउस ने जीता खिताब। इसके अलावा कक्षा-1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर रेस, कक्षा-3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए रिले रेस तथा कक्षा-5 के विद्यार्थियों के लिए 200 मीटर रेस का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह एवं चाव के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान दर्शकों ने भी तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि जीत-हार खेल का एक हिस्सा है लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण है कि हम खेल भावना को बनाए रखे और टीमवर्क का महत्त्व समझे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
