4:11 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में खेलदिवस पर वालीबॉल टूर्नामेंट कल

।******–

जिले के 14 सीबीएसई स्कूलों की टीम की रहेगी मौजूदगी।

उझानी बदांयू 28 अगस्त।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने बताया कि कल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारियां की गई है, स्कूल के खैलमैदान पर वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

श्री भट्ट ने बताया कि बदांयू जनपद के 14 सीबीएसई से संबंध स्कूलों की इसमें भागीदारी रहेगी। विजैता टीम को सम्मानित भी किया जाऐगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे उदघाटन समारोह के बाद से वालीबॉल के मैच शुरू होंगे व दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूलों की टीम को समय से पहुंचने का आवाहन किया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस