।
उझानी बदांयू 27 अगस्त।
आज बदायूं एक्सप्रेस में नगरपालिका के शापिंग काम्प्लेक्स की 9 अगस्त को छत के गिरें मलबे की आज नगरपालिका के जेई व कर्मचारियों ने सुध ली।
खबर प्रसारित होने के दो घंटे बाद अधिशासी अभियंता प्रिंस मिश्रा, अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार पाल, जलकल प्रभारी तोशीफ अहमद,संजय गौतम,कुंवरसेन आदि कर्मचारियों ने मरम्मत से पहले कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए एक तरफ रास्ते को लोहे के एंगल लगाकर बंद कर दिया है। वहीं दूसरी ओर लकड़ी के तख्त लगा दिए हैं।
जेई अरविंद कुमार पाल ने बताया कि काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा जिससे किसी दुकानदार व राहगीर को दिक्कत ना हो। ऐहतियातन फौरी तोर पर रास्ते को बंद कर दिया है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
