4:19 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में अंग्रेजी शिक्षक कमल किशोर एवं मोनी यादव के निर्देशन में अंग्रेजी के शब्दों की सही स्पेलिंग तथा अंग्रेजी शब्दों का सही उच्चारण के अंतर्गत ‘स्पेल बी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के चार सदनों वशिष्ठ, पाराशर, व्यास तथा नारायण सदन के मध्य संपन्न हुई। निर्णायक पद पर आसीन राजीव सिंह चौहान के द्वारा परिणाम तैयार किया गया। जिसमें वशिष्ठ सदन प्रथम, नारायण एवं पाराशर सदन को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा व्यास सदन को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शब्दावली विकास, शुद्ध वर्तनी, शुद्ध उच्चारण तथा संचार और सार्वजनिक भाषण को बेहतर बनाना था। अंत में प्रधानाचार्य के. के वर्मा जी के द्वारा कहा गया कि ऐसी गतिविधियों के माध्यम से छात्र- छात्राओं में अंग्रेजी के शब्दों की सही स्पेलिंग तथा सही उच्चारण की क्षमता का विकास होता है और परीक्षा के समय मानसिक दबाव से बचते हैं और साथ ही साथ उनमें संज्ञानात्मक कौशल विकसित होता हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस