महर्षि शिक्षा संस्थान हरिद्वार क्षेत्र के महर्षि संगठन के द्वारा ‘महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन MRCC’ के अंतर्गत ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया एवं हरिद्वार क्षेत्र में एमआरसीसी- 2025 के अंतर्गत द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें कक्षा सातवीं के अनिरुद्ध सिंह गंगवार के द्वारा बनाए गए मॉडल को खूब सराहा गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के वर्मा जी द्वारा सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना एवं विज्ञान प्रदर्शनी समन्वयक अनुराधा शर्मा को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी गई और कहा गया प्रयास वह सीढ़ी है, जो हमें हमारे लक्ष्य तक पहुँचाती है। अगर हम बिना रुके और बिना थके मेहनत और प्रयास करते रहें, तो कोई भी बाधा हमें सफल होने से रोक नहीं सकती। विद्यालय मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
