5:06 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने किया ‘पेठा फैक्ट्री’ का शैक्षिक भ्रमण

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने आज ‘पेठा फैक्ट्री’ का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को खाद्य उत्पादन की प्रक्रिया, स्वच्छता मानकों और पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के निर्माण की बारीकियों से अवगत कराना था। विद्यार्थियों को देखकर आश्चर्य हुआ कि पेठा बनाने की पूरी प्रक्रिया कैसे की जाती है और कैसे हर कदम पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछे, जैसे पेठा बनाने में लगने वाले कच्चे माल की गुणवत्ता, पेठे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीके और पैकेजिंग प्रक्रिया। फैक्ट्री के अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक उनके सभी सवालों के जबाव दिए।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस तरह के शैक्षिक दौरों के महत्त्व पर जोर दिया, जो विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस