ग्राम प्रधान व अधिकारियों की लापरवाही की चलते गौ वंश को नोच कर खा गए कुत्ते जनपद प्रभारी राष्ट्रवादी प्रताप सेना मुकेश सिंह
बिसौली दिसौलीगंज में लंबे समय से ग्राम प्रधान व अधिकारियों की लापरवाही के चलते बीमार चल रही एक गाय का इलाज न होने के कारण बीती शाम बदायूं बिसौली में मेन मार्ग यात्री शेड दिसौली गंज में उसकी मौत हो गई। सुबह तक मृत गाय को कुत्ते नोंच नोच कर खाते रहे
गौरतलब है कि योगी सरकार ने गौवंश को गौ माता का दर्जा दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत में दिसौलीगंज जैसे गांव में, न ही इलाज़ और ना ही मृत गोवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था है यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है वही जनपद प्रभारी राष्ट्रवादी प्रताप सेना के मुकेश सिंह ने कहा कि ऐसे लापरवाह लोगो पर शीघ्र कार्यवही होनी चाहिए और प्रशासन व ग्राम प्रधान की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। देखना यह है कि इस ओर शासन प्रशासन ऐसे लापरवाह लोगो पर क्या कार्यवाही करेंगे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

