5:08 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- किन्नर से युवक की मारपीट,घायल

उझानी बदांयू 24 अगस्त।

नगर के बाइपास पर एक युवक व किन्नर में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई जिसमें युवक घायल हो गया। दोनों ने पुलिस को शिकायती पत्र सोंपा है।

जानकारी के अनुसार मानपुर नगरिया की रहने वाली किन्नर सिल्की नगर के बरी बाइपास पर रहती है। आज वह दवा लेकर नगरिया जा रही थी कि नगर के मोहल्ला अहीर टौला के युवक अर्जुन प्रजापति 20 से किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसमें अर्जुन का सर फट गया।

अर्जुन के पिता चंपालाल ने किन्नर के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया वहीं किन्नर सिल्की ने युवक पर अपने साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.