8:26 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- किन्नरों ने नग्न होकर कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन, इंस्पेक्टर पर लगाऐ गंभीर आरोप

उझानी बदांयू 22 अगस्त।

इलाके को लेकर नगर में चल रहे दो गुटों के किन्नरों के झगडे में शिवानी गुट के किन्नरों ने कोतवाली इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीती रात कोतवाली गेट पर नग्न होकर पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शिवम् उर्फ़ रागिनी किन्नर ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सना किन्नर मारपीट का आरोपी होते हुए कोतवाल साहब ने छोड दिया। वह इकतरफा कार्यवाही करते हैं हम लोगों की पुलिस महकमा सुनवाई नहीं करता। सना किन्नर गुट में मुस्लिम है वहीं शिवानी गुट में हिंदू इसलिए सना हम लोगों को नेग व बधाई लेने से रोकती है। शिकायत के बाद भी पुलिस सुनवाई नहीं करती।
इसी से खिन्न होकर दो किन्नरों ने कोतवाली गेट पर नग्न होकर तालियां बजा-बजाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे स्टेशन रोड पर काफी देर अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा।————–

बीती रात किन्नरों के दोनों गुटों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप दी है पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है। अगर पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई ना की तो इन दोनों गुटों में फिर झगड़ा ना हो इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.