राजीव सक्सेना
उघैती(बदायूं)-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताये गये कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में तेजी से फंस रही है, जिससे न केवल उनका अपना जीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि पूरा समाज भी इसकी मार झेल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशीले पदार्थों से परहेज करें एवं स्वस्थ जीवन निर्माण के लिए अपने परिवार एवं समाज के खिलाफ मुहिम चलाएं।बाद में सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने और नशे को रोकने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर कालेज के शिक्षक नीरज चौहान,विपलव भारती ,रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा,अश्वनी शर्मा,अनमोल उपाध्याय,विपुल प्रताप सिंह,यशपाल सिंह,दुर्गेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com