मदर एथीना स्कूल में आज बच्चों के लिए ‘गुड़िया और कठपुतली’ निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हें कलाकारों ने विभिन्न सामग्रियों, जैसे कपड़े, ऊन, मोती, पुराने कागज़ और बेकार पड़ी चीज़ों का इस्तेमाल करके रंग-बिरंगी गुड़िया और कठपुतलियाँ बनाई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह न केवल उनके कलात्मक कौशल को निखारती है बल्कि उनमें धैर्य और एकाग्रता भी पैदा करती है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
