10:15 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के किसान दिवस में किसानों की नारेबाजी से हडकम्प

बदायूं: किसान दिवस में किसानों द्वारा ननोबाजी करने से हडकम्प मच गया। किसानों का आरोप था कि अधिकारी किसानों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। जिले का किसान खाद को लेकर परेशान है लेकिन अधिकारी खाद वितरण पर कोई नियंत्रण करने को तैयार नहीं। समितियों पर पूरे दिन और पूरी रात लाइन में किसान खडा रहता है लेकिन उसको खाद नहीं मिल रही है। बताते हैं कि किसान दिवस में नाराज किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और किसान दिवस का बहिष्कार करके बैठक से उठकर बाहर चले गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस