महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में आज छात्रों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करते हुए ‘अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। सभी को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। छात्र वर्ग में कक्षा 10 के रामप्रवेश को कप्तान तथा छात्रा वर्ग में कक्षा 11 की अनन्या सक्सेना को कप्तान चुना गया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के कप्तान के रूप में छात्र वर्ग में कक्षा 10 के प्रभात कुमार को कप्तान एवं छात्रा वर्ग में कक्षा 11 की आस्था को चुना गया। अनुशासन गतिविधियों में छात्र वर्ग में कक्षा 11 के अभिराज सिंह को कप्तान तथा छात्रा वर्ग में कक्षा 11 की मुस्कान को चुना गया। खेल गतिविधियों में छात्र वर्ग में कक्षा 12 के राजन यादव को कप्तान तथा छात्रा वर्ग में कक्षा 9 की निधि यादव को चुना गया। इसके अतिरिक्त सभी विभागों में छात्र एवं छात्रा वर्ग में उपकप्तान का भी चुनाव किया गया। साथ ही विद्यालय के चारों सदन नारायण सदन, व्यास सदन, पाराशर सदन एवं वशिष्ठ सदन के छात्र-छात्राओं के मध्य कप्तान एवं उपकप्तान का चुनाव भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के वर्मा जी ने सभी नव निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद पर गरिमा की शपथ दिलाई और अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि अलंकरण समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां बच्चों को कुछ भूमिकाएं तथा दायित्व सौंपे जाते हैं तथा बच्चे अनुशासन में रहकर अपनी जिम्मेदारियां और दायित्वों का निर्वाह करना सिखाते हैं। विद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना एवं अंग्रेजी शिक्षक कमल किशोर के द्वारा किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
