2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बगरैन में प्रसिद्ध कसाना डीजे के साथ निकली जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा

बगरैन :- कस्बे में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कसाना डीजे था। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भक्तों ने शोभा यात्रा का पूरा आनंद लिया

“झांकियों ने मन मोहा”

शोभायात्रा की शुरुआत सोम बाजार स्थित शिव मंदिर से हुई और यह कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान भगवान कृष्ण के जीवन से संबंधित कई सुंदर और मनमोहक झांकियां निकाली गई। इनमें गोकुल में कृष्ण के जन्म, माखन चोरी और राधा कृष्ण के प्रेम को दर्शाती हुई झांकियां प्रमुख थी, बच्चों ने भी कृष्ण राधा और गोपियों की वेशभूषा धारण कर शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए।

“भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम”

शोभा यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” जैसे जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। कसाना डीजे की भक्तिमय धुन पर नाचते हुए युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक था। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इस भव्य शोभा यात्रा के लिए संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग काफी सराहनीय रहा। इसके अलावा इस भव्य आयोजन ने बगरैन में एक अद्भुत भक्तिमय माहौल बना दिया, जिसने सभी को आनंदित कर दिया।

रिपोर्ट तेजपाल शर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस