10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

जिला अस्पताल से फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र, पुलिस की नींद उड़ी

बदायूं। दरोगा की मां की हत्या का आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था और उसके पैर में गोली लगी थी। इलाज के दौरान वह अस्पताल के हड्डी वार्ड से भाग निकला।

फरारी के वक्त वार्ड में हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह और सिपाही कुशहर तैनात थे। इस लापरवाही के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। रोडवेज बस अड्डे, जंगलों और अन्य संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

धीरेंद्र पर हत्या, लूट समेत 12 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसने बीते 11 अगस्त को हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में दरोगा मनवीर सिंह की मां की हत्या कर दी थी। चार दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस