11:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- भाकियू भानु ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

।******
उझानी बदांयू 15 अगस्त।

देश की आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों पर मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टरों, डीजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जगह जगह तिरंगा यात्रा पर लोगों ने पुष्प बर्षा की तिरंगा यात्रा के आयोजक भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर रहे, तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बिल्सी विधानसभा के विधायक हरीश शाक्य एवं ठाकुर रवि प्रताप सिंह के द्वारा हरी झंडी एवं तिरंगा दिखाकर किया गया।

तिरंगा यात्रा में जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सिमरन, प्रदेश महासचिव अनवीर, अमित तोमर, अरविंद सोलंकी, ज्योतिरादित वर्मा, सुरजीत तोमर, अखिलेश, आराम सिंह, अनुराग तोमर, एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंतजार वली, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अश्वनी ,जिला सचिव संजय, जिला महासचिव विकेश, जिला महासचिव रुपेश, जितेंद्र तोमर, विनोद कुमार सिंह, ठाकुर शेखर सिंह, भगवान दास मौर्य, नरेश शर्मा, जावेद, नईम अब्बास, सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.