9:12 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘यूनाइटेड नेशंस’ की 80वीं वर्षगांठ पर ‘डाक टिकट डिजाइन’ प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में आज ‘यूनाइटेड नेशंस’ द्वारा अपनी 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा डाक विभाग विदेश मंत्रालय के सहयोग से निर्देशित ‘डाक टिकट डिजाइन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था – ‘‘बहुपक्षवाद, वैश्विक नेतृत्व और संचालन के माध्यम से हमारे भविष्य के निर्माण में यूनाटेड नेशंस/80 और भारत का नेतृत्व।’’ जिसमें प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों ने बहुत संुदर-सुंदर एवं आकर्षक डाक टिकट के डिजाइन बनाए।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है खासकर शांति स्थापना और विकास के क्षेत्र में। इसके अलावा मानवाधिकारों की रक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में ‘यूनाइटेड नेशंस’ के साथ मिलकर कार्य करते हुए वैश्विक नेतृत्व में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। अतः हमें भी बहुपक्षवाद को याद रखते हुए तथा विद्यार्थियों को इसके बारे में बताते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वह्न करना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस