बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर पर सोमवार की रात भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। जिनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में भक्तों ने संगीतमय में बाबा की आरती की। उसके बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। यहां समिति के पदाधिकारियों ने श्रृंगार करने वाले परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुनीत वाष्र्णेय, मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, सौरभ वाष्र्णेय, उज्ज्वल वाष्र्णेय, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, कुलदीप माथुर, सुमित आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com