7:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, देखा मुगल गार्डन

उझानी बदांयू 12 अगस्त।

नगर के देवनागरी इंटर कॉलेज, के बच्चों ने एक शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात को एक स्वपन सरीखा बताया।

इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला और विभिन्न कक्षों की जानकारी भी दी गई।

दौरे के दौरान बच्चों को भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति जी ने बच्चों से आत्मीय वार्ता की और उन्हें शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने मुगल गार्डन, दरबार हॉल, अशोक हॉल तथा संग्रहालय परिसर का भी अवलोकन किया। बच्चों ने इस अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही।
इस ट्रिप पर अनन्या माहेश्वरी, सुप्रिया एरॉन, एलेना खान, प्राची शर्मा के साथ साथ हरवेश कुमार, प्रदीप कुमार , विद्यालय के प्रबंधक राम मोहन शर्मा, निदेशक संकेत मोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल भ्रमण के आयोजन के लिए राष्ट्रपति भवन प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरों से बच्चों का दृष्टिकोण विस्तृत होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस