5:50 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर। मौसमपुर में लूट का विरोध करने पर विधवा महिला की हत्या

इस्लामनगर । क्षेत्र के मौसमपुर गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर विधवा महिला की धारदार हथियार से हत्या करके जेवर लूटकर ले गए। घटना इस्लामनगर के गांव में रहने वाली 65 वर्षीय विधवा रातरानी अपने पति कुबेर सिंह की कैंसर से मौत होने बाद रहती थीं। बताते हैं कि रात में किसी समय अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए और लूटपाट करने की कोशिश की। अनुमान है कि इस दौरान महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से विधवा महिला के गले पर प्रहार करके उनकी हत्या कर दी और उसके बाद बदमाशों ने महिला के कान में से कुंडल और जंजीर तोड़ ली तथा बाकी सामान लूटकर ले गए। सुबह होने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताते हैं कि विधवा महिला का पुत्र मनवीर पुलिस में दरोगा है और वर्तमान में हापुड में तैनात है।

विज्ञापन एक्सप्रेस