प्रशान्त जैन की रिपोर्ट
बिल्सी:- नगर के मूल्य संख्या दो स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन एवं सकल जैन समाज बिल्सी के सह तत्वावधान में णमोकार महामंत्र का पाठ एवं भक्तांबर पाठ एवं जिनेंद्र स्वामी की महाआरती का आयोजन किया गया जैन मिलन बिल्सी के मंत्री नीरेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन समस्त भारतवर्ष में रक्षाबंधन के अगले दिन जैन साधुओं के रक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है
इसी क्रम में आज णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ इसके तत्पश्चात 48 दीपको के द्वारा भक्तामर का पाठ भी आयोजित किया गया । उसके बाद सभी के द्वारा सामूहिक महाआरती की गई ।यह कार्यक्रम भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और क्षेत्र संख्या 3 के अध्यक्ष वीर संदेश कुमार जैन के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ इस मौके पर अधिकांश रूप से जैन समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
