11:36 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन – बदांयू में ट्रेनों व रोडवेज की बसों में मारामारी, बहनें परेशान

बदायूं 9 अगस्त।

रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है अधिकांश बहनें भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं। भीड़ बढ़ते ही ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट को लेकर मारामारी देखने को मिली। ट्रेनों व बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ रही है।

फ्री सफर के चलते ज्यादातर बहनों ने रोडवेज की बसों को चुना। रोडवेज की बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बैठने को लेकर धक्का-मुक्की का माहौल रहा। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने को लेकर आपाधापी मची रही। वहीं, बसों को लेकर बहनें इधर-उधर भटकती रहीं। त्योहार पर उमड़ी बहनों की भीड़ के सामने परिवहन निगम के दावे फैल साबित होते दिख रहे है।
दुश्वारियां झेलकर बहनें भाइयों के घर पहुंच रही है।

मालूम रहे कि परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने का दावा किया था लेकिन त्योहार पर बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़ के आगे रोडवेज की बस सेवा बौनी साबित हुई है।

सुबह से ही बहनें बसों के अभाव में इधर-उधर भटकती देखी गईं। डिपो में बसों के इंतजार में काफी देर बैठना पड़ा। दिनभर बसों को लेकर मारामारी रही।

एआरएम ने दावा किया था कि रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराई जा रही है। दिल्ली से लेकर लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। त्योहार के चलते डिपो की सभी बसें ऑन रोड कर दी गई हैं। दस अगस्त तक अतिरिक्त बस सेवा जारी रहेगी। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
——————–

रेलवे स्टेशन भी देखने को मिली भीड़
रक्षाबंधन के चलते ट्रेनें भी फूल दिख रही हैं। अप एंड डाउन ट्रेनों में भीड़ रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों में मशक्कत करनी पड़ी। बदांयू स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। आपाधापी का माहौल रहा। भीड़ के चलते महिलाएं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस