आज दिनांक 08/08/25 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ‘सुंदर राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बालवाटिका प्रथम से कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें बच्चों ने इस पर्व के महत्व को जाना और एक से बढ़कर एक सुन्दर राखी बनाई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की शिक्षिका अनीता राठौर एवं अविनाश कौर साहनी के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने बच्चों को राखी के त्यौहार के बारे में बताया एवं उसके महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी l



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
