बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में दो दिन से हो रही बारिश के कारण हरप्रसाद पुत्र लखपत का मकान ढह गया। गनीमत रही कि मकान के दालान में सो रहे परिवार के लोग बाल – बाल बच गए।
ग्राम धिमरपुरा ब्लाक बजीरगंज निवासी हरप्रसाद ने बताया कि मकान टपक रहा था, जिस कारण परिजन दालान में पन्नी डालकर सो रहे थे। अचानक रात्रि 3 बजे धड़ाम की जोरदार आवाज हुई, आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो मौके पर पाया कि हरप्रसाद पुत्र लखपत का मकान धराशायी हो गया है। भारी बारिश में मकान गिरने की सूचना देने के बाद भी राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मकान का मौका मुआयना नहीं किया है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
