महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति सभी को जागरूक किया गया एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। जिसमें बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे दो पहिया वाहन चलाते नजर आते हैं जो कि गलत है। जब तक आपकी उम्र 18 वर्ष न हो जाए और लाइसेंस न बन जाए, तब तक वाहन ना चलाएं। असावधानी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई है, इससे बचने के लिए हमेशा दो पहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए, पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी बचाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने भी सभी छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए जिससे आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मौके पर समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
