4:19 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी नरऊ हाईवे पर कांग्रेसियों संग ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 41 वें दिन भी जारी, नगरपालिका का पुतला किया आग के हवाले

। * ******

उझानी 1 अगस्त।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 41वें दिन भी जारी रहा, नेपाल सिंह सोलंकी, राघवेंद्र सिंह सोलंकी मुन्ना लाल जाटव ,फूल सिंह जाटव, भगवान दास जाटव क्रमिक अनशन पर बैठे सांय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

क्रमिक अनशन समाप्त होने के उपरांत ग्राम वासियों व कांग्रेसियों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए उझानी नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका।
धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमें क्रमिक अनशन करते हुए 41वां दिन है परंतु शासन और प्रशासन ने मात्र संकेतात्मक सुधार और आश्वासन दिए हैं परंतु ठोस कार्रवाई नहीं कि अब हम लोगों की धैर्य की सीमा भी समाप्त हो रही है आज साथियों ने रोष में आकर नगर पालिका उझानी प्रशासन का पुतला फूंका उन्होंने कहा क्योंकि पवित्र श्रावण मास चल रहा है और कांवण यात्रा चल रही है इस कारण हम लोग सड़क पर नहीं जा रहे हैं परंतु कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद 11 अगस् से सड़कों पर उतर कर होगा आंदोलन।

धरना स्थल पर आज योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी, कमल प्रताप तेजेंद्र पाल कश्यप, सुखराम, छोटेलाल, धर्मपाल राजाराम ,महेंद्र ,वेदपाल, विनोद कुमार अमित कुमार, भगवानदास, कृष्ण यज्ञ, भूपेंद्र ,रामलाल, नागेंद्र सिंह, मोतीलाल सतीश, आकाश, मुनेंद्र पाल, गुलशन गुड्डू कश्यप, मोरपाल कश्यप, बिजेंदर कश्यप, योगेश, बलबीर सिंह आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस