6:39 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती – जेवरात समेत 35 हजार की चोरी, दीवार में नकब लगाकर घर में दाखिल हुए चोर

उघैती बदायूं ।। उघैती थाना क्षेत्र के गांव धरैरा में बुधवार रात एक विधवा महिला के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मकान के पीछे दीवार में नकब लगाकर सोने चांदी के जेवर समेत 35 हजार की नगदी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
गर्मी के कारण घटना के समय विधवा महिला ममता अपने परिवार के साथ बाहर बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर मकान की पिछली दीवार काट कर घर में दाखिल हो गए और घर में रखी नगदी व कीमती जेवरात पार कर दिए। सुबह जब ममता ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह अन्दर से बंद था। उसे शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। उसने मकान के पीछे जाकर देखा तो दीवार में नकब लगा हुआ था और सब सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। यह देखकर उसके और परिवार के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चोरी के बाद आसपास के लोगों में भी भय व्याप्त है।थाना प्रभारी कमलेश मिश्र ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस