उझानी बदांयू 31 जुलाई।
नगर के बदायूँ रोड सिथ्ति बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था व सहायता के लिए बनाए गए पुलिस सहायता केंद्र आज कांवड यात्रा से पहले ही विलुप्त हो गया है।
सहायता केन्द्र की जगह से तख्त टेंट हटा दिया गया है सिर्फ सड़क किनारे सहायता केन्द्र की फ्लेक्स बोर्ड रखा हुआ है।
जबकि अभी कांवड़ यात्रा समाप्ति में 9 दिन शेष रह गए हैं। अभी आखिरी रविवार व सोमवार रह गया है,इन दोनों दिन भी कांवड़ियों का रैला देखने को मिलेगा। वहीं पूर्णिमा तक कांवड़ियों का इसी सडक से आना-जाना होगा।
इस बारे में दबी जुबान से नागरिकों का कहना है कि अगर इस बीच कांवड़ियों के साथ कोई हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ?।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
