सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
एक मालगाड़ी सहित एक एक्सप्रेस ट्रेन व पेसेंजर गाडी प्रभावित,सडक मार्ग भी एक घंटे रहा बाधित।
बदांयू 29 जुलाई।
मलगांव रेलवे फाटक संख्या 270 ए पर आज तड़के एक ट्रक ने टक्कर मार दी, बताते हैं ट्रक का गुल्ला टूटने से हादसा हुआ। इस धटना के बाद पहुंची रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक को खाली कराया। वहीं चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 81ईटी 6245 सीमेंट लादकर मलगांव फाटक से गुजरा बीच लाइन गुल्ला टूटने से ट्रक फंस गया।
इससे हाईवे पर घंटों वाहन फंसे रह। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।
इससे ट्रेन संख्या 4181 वीरांगना अवंती बाई एक्सप्रेस ट्रेन को बदांयू स्टेशन पर व 55311 कासगंज लालकुआं को उझानी स्टेशन पर रोका गया। वहीं एक मालगाड़ी को घटपुरी पर खडा कर दिया गया।
रेलवे पुलिस फोर्स के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि ट्रेनों को अधिकारियों के आदेश पर सुरक्षा की वजह से रोका गया। वहीं रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवा कर वाहनों व ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया इससे ट्रेन एक घंटा प्रभावित रही।
पीएस पटेल
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
