6:29 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

कारगिल शौर्य की गूंज – एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में देशभक्ति रंगों से सजी चित्रकला प्रतियोगिता

|

बदायूँ। कारगिल विजय दिवस की गौरवगाथा को याद करते हुए एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के बीच इंटर हाउस देशभक्ति-आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वीर जवानों के शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस को अपने चित्रों के माध्यम से सजीव कर दिया।
इस प्रतियोगिता में रिया यादव, आयुष कुमार, इशिका और कनिष्का ने अपने अद्वितीय कला कौशल से प्रथम स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया। छात्रों के जोश और सृजनात्मकता ने यह साबित कर दिया कि देशभक्ति की लौ हर पीढ़ी में जलती रहेगी। प्रतियोगिता का संचालन कला के अध्यापक मोहम्मद किश्वर ने किया।
प्रबंधक निदेशक श्री शिवम पटेल ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा, “कारगिल दिवस हमें हमारे सैनिकों के अटूट साहस की याद दिलाता है। आज हमारे बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए देशभक्ति को जिस तरह जीवंत किया है, वह हमें गर्व और प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना और गहरी होती है।”
वही प्रधानाचार्य श्री संदीप पांडे ने कहा, “देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि कर्म और संवेदनाओं से प्रकट होती है। हमारे छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिया है कि भारत का हर नागरिक अपने देश के लिए समर्पित है। हम ऐसे आयोजनों के जरिए बच्चों में नई ऊर्जा और देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करते रहेंगे।”
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कारगिल विजय दिवस को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन एक्सप्रेस