मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा-7 के विद्यार्थियों को अंग्रेजी की कक्षा के दौरान भाषा के सही तरीके एवं बेहतर अभिव्यक्ति हेतु ‘रोल प्ले’ करना सिखाया गया। जिसके अंतर्गत नाट्य कला के माध्यम से बच्चों ने अंग्रेजी भाषा का उचित ज्ञान, वाक्यों को संवादों के रूप में व्यक्त करना तथा पाठ को न केवल पढ़कर वरन क्रियात्मक ढंग से समझकर आत्मसात करना सीखा। यह ज्ञान प्राप्त एवं प्रदान करने की सर्वश्रेष्ठ कला है जिसमें एक विद्यार्थी की सर्वाधिक ज्ञानेन्द्रियाँ कार्य करती है और इसलिए वे उस ज्ञान को लंबे अंतराल तक याद रख सकते हैं।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि समय की माँग एवं विद्यार्थियों में शिक्षण एवं अध्ययन के प्रति अभिरूचि की सतत् निरंतरता को बनाये रखने हेतु शिक्षण तकनीकों को समय-समय पर परिवर्तित करते रहना आवश्यक है। अतएव हम इस प्रकार की गतिविधियों को शिक्षण व्यवस्था का अभिन्न अंग बताकर शिक्षण प्रदान करते रहते हैं, जो नवीन शिक्षा प्रणाली का भाग भी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
