1:14 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- डी पॉल स्कूल में इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता

बदायूं- इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत सत्र 2023 -24 एवं 2024 -25 में चयनित छात्र-छात्राओं की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता बदायूं दातागंज तिराहा स्थित डी पॉल स्कूल में संपन्न हुई। जिसमें नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन मुख्यालय से प्रोजेक्ट एसोसिएट निहारिका एवं अक्षिता केमार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि श्री राजीव गुप्ता श्री केशव कुमार , एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लालजी यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
सुश्री अक्षिता सुश्री निहारिका श्रीमती सारिका शर्मा सुश्रीकांक्षा गंगवार डॉ संदीप भारती, डॉ सचिन एवं इंद्रेश कुमार जी ने मॉडल का निरीक्षण कर निर्णय प्रस्तुत किया।
उच्च प्राथमिक स्कूल नगला डल्लू के दिनेश की पेडल चलित वाशिंग मशीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय हर रायपुर बिसौली की नीलम की क्लॉथस ड्राइंग मशीन, उच्च प्राथमिक स्कूल काद्राबाद समरेर के छात्र सौरव कुमार, ग्लोबल हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल ओरछी बिसौली के छात्र चिराग चौधरी की फ्यूचरिस्टिक स्टिक फार ओल्डस, पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज कुंवर गांव के छात्र विजयकांत की जेस्चर कंट्रोल क्लीनिंग रोबोट, मदरस पब्लिक स्कूल बदायूं की छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव का डुएल मोड टेबल फैन गवर्नमेंट हाई स्कूल खुनक के विजय सिंह की स्मार्ट सोलर मेडिसिन स्प्रेइग मशीन का चयन किया गया।
सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की प्रशंसा की वहीं मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार जी ने इंस्पायर योजना के संबंध में बताते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव ने अपने व्याख्यान में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के कार्य की प्रशंसा की साथ ही कहा विद्यार्थियों के साथ-साथ हमारे शिक्षकों ने भी बहुत परिश्रम किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह ने बताया की बेसिक के विद्यार्थियों का चयन होने पर विभाग को अपने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों पर गर्व है। कार्यक्रम के संयोजक समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक श्री चंद्रभान यादव जी ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अधिकारियों शिक्षकों विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया और बताया की 15 जून से प्रारंभ हुआ पंजीकरण 15 सितंबर तक चलेगा जिसमें जनपद के प्रत्येक शिक्षण संस्थान के कक्षा 6 से 12 तक के अधिकतम पांच विद्यार्थी अपना पंजीकरण इंस्पायर मानक योजना के लिए करवा सकते हैं, जिसके लिए विद्यार्थी को अपना नवाचार लिख कर देना है साथ में अपनी बैंक डिटेल आधार नंबर नवाचार का फोटोग्राफ आदि अपने विद्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।
इस अवसर पर सर्वश्री डॉ रवि शर्मा अंकित साहू नवनीत सक्सेना राहुल इंदवार, अजय सक्सेना, अजय कुमार इति गोयल, समीर सक्सेना, राजेश सिंह, अरुण मिश्रा, राहुल सक्सेना, ऋतु सक्सैना श्रीमती नूतन रानी, श्री नावेद अहमद, श्री भूमि राज जी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक श्री चंद्रभान यादव ने डी पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस