उझानी बदांयू 23 जुलाई।
पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत आज , शिवतेरस पर शिव-परिवार की विषेश आरती की गई।
भोलेनाथ का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान बीरेंद्र वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय,अतुल वार्ष्णेय से सपत्नीक महादेव का मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। वहीं महाआरती की शुरुआत अन्नू वार्ष्णेय के द्वारा कराई गई।

आरती से पहले विजय गोपाल ने सभी भोलेनाथ के भक्तों के माथे पर चंदन का तिलक लगाया।
पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें शिवभक्त भोलेनाथ के भजनों पर थिरकने लगे। बम बम-बम भोले के जयकारों से अनाज मंडी परिसर गुंजायमान हो गया।महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय,बिट्टू सचदेवा, बिन्नी जेन, मोंटी वार्ष्णेय,विजय गर्ग, अनिल तुलस्यान सर्राफ, गोपाल बावू, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,नवनीत वार्ष्णेय बंटी,गणेश गुप्ता, सुरेश गोयल, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी,आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com