2:00 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

नौशेरा – एचपीसीएल पेट्रोल पम्प संत फिलिंग स्टेशन पर हाई पॉवर इ.वी चार्जिंग स्टेशन की शुरुवात

एचपीसीएल पेट्रोल पम्प संत फिलिंग स्टेशन पे हाई पॉवर इ.वी चार्जिंग स्टेशन की हुई शुरुवात

बुधवार हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नौशेरा स्तिथि पेट्रोल पम्प संत फिलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (इ.वी) चार्जिंग स्टेशन का उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप मे जिला पूर्ति अधिकारी श्री सतीश कुमार मिश्रा व विशिष्ट अथिति विक्रय अधिकारी देवश्रुति बनर्जी एवं पेट्रोल पम्प के मालिक श्री हरभजन सिंह मौजूद रहे। उद्धघाटन के दौरान पेट्रोल पम्प मालिक हरभजन सिंह जी द्वारा मुख्य अथिति जिला पूर्ति अधिकारी श्री सतीश कुमार मिश्रा का अभिवादन किया गया जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के करकमलों द्वारा हाई पॉवर इ.वी चार्जिंग स्टेशन की शरुवात की गई। यह इ.वी चार्जिंग स्टेशन जिले का सबसे पहला हाई पॉवर चार्जिंग स्टेशन है। 60 किलोवाट प्रति घंटे की क्षमता का यह चार्जिंग स्टेशन आपकी इलेक्ट्रिक वाहन को मिंटो मे चार्ज कर देगा और ग्राहकों के लिए इसकी पेमेंट की प्रक्रिया भी बहुत सरल है। एचपीसीएल द्वारा जिले के अन्य पेट्रोल पम्प पर भी इस तरह के हाई पॉवर इ.वी चार्जिंग स्टेशन की शरुवात 1-2 महीनों मे की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस